
छतरपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 को लेकर पूरे शहर में तैयारी चल रही है। नगरपालिका छतरपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें। सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन मे एवं स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक के मार्गदर्शन मे जॉन प्रभारी कुलदीप तिवारी द्वारा निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है।स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगरपालिका छतरपुर द्वारा बुधवार को कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने वाले 6 व्यक्तियों के चालान किए तथा उन पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कचरा फैकने व फैलाने वाले व्यक्तियों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया है। सुपरवाइजर अमर डागौर ने दल को सूचित किया और मौके पर दल द्वारा कचरा फैकने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शहर के विभिन्न स्थानों पर की गई। अगर आपने सार्वजनिक स्थानों, सड़क, नाली, नाला आदि पर गंदगी फैलाई तो आपका चालान किया जाएगा। साथ ही टीमें वार्डों में लगातार निगरानी कर रही हैं तथा गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई वे गंदगी न फैलाएं अन्यथा उनके खिलाफ अन्य नियमों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।








