Home डेली न्यूज़ सरपंच पर लगे गौचर भूमि पर कब्जा करने के आरोप

सरपंच पर लगे गौचर भूमि पर कब्जा करने के आरोप

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उर्दमऊ के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव के सरपंच द्वारा गौचर भूमि पर कब्जा किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण भरत किशोर यादव ने बताया कि गांव में करीब 15 से 20 बीघा गौचर जमीन है, जिस पर सरपंच राजेन्द्र दीक्षित द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिस कारण से गांव के मवेशी यहां विचरण नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा किए गए कब्जे को हटवाकर गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here