
बमीठा। क्षेत्र के किशोरगंज में एक दलित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीमारी के चलते दो दिन पहले 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी। पूरा परिवार गम में डूबा था तभी रात करीब 11 बजे घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। आग लगने की खबर डायल 100 को दी गई थी। सूचना के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर आकर आग तो बुझायी मगर जब तक आग बुझती तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।जानकारी के मुताबिक किशोरगंज निवासी मुकेश अहिरवार ने बीमारी के कारण दो दिन पहले ही 14 साल के बेटे को खो दिया। बेटे के गम में डूबे परिवार के ऊपर उस वक्त वज्रपात हो गया जब बीती रात 11 बजे अचानक उसका घर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। पूरा परिवार दाने-दाने को मोहताज है। आग लगने की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना पर मौके पर आयी डायल 100 की टीम ने आग पर काबू तो पाया मगर जब तक आग बुझती तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।









