Home डेली न्यूज़ नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से, मूर्तियों में जान डाल रहे मूर्तिकार

नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से, मूर्तियों में जान डाल रहे मूर्तिकार

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आगामी 3 अक्टूबर से जगतजननी मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्रि में देवी प्रतिमाओं की स्थापना कर 9 दिनों तक पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के लिए मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं।तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व के लिए अब एक सप्ताह का समय बचा है। मूर्तिकार मूर्तियों में जान डालने में जुटे हैं। भक्तिभाव के साथ नवदुर्गा उत्सव समितियां मूर्तियों को रखकर पूजा अर्चना करेंगी। मूर्ति बनाने वाले गणेश प्रजापति ने बताया कि वह मिट्टी की मूर्तियां बनाता है। पिछले करीब डेढ़ दशक से वह मूर्तियों को बनाने का काम कर रहा है। गणेश ने बताया कि भगवान गणेश के साथ-साथ शंकरजी एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाता है। अब सहयोगियों के साथ चार माह पहले से गणेश प्रजापति द्वारा मूर्तियां बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। उसके मुताबिक मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी का चयन किया जाता है। अच्छी मिट्टी लाकर उसे तोड़कर उसकी छनाई की जाती है ताकि कंकड़ अलग किए जा सकें। बिना कंकड़ वाली मिट्टी से मूर्तियां बनाई जाती हैं। गणेश प्रजापति कहते हैं कि यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि वह भगवान की मूर्तियां बनाता है। 3 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इस पर्व के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here