Home डेली न्यूज़ तालाब में डूब रही पूजा को बचाने पहुँची अर्चना, दोनों की मौत

तालाब में डूब रही पूजा को बचाने पहुँची अर्चना, दोनों की मौत

188
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। मामला मुख्यालय अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पड़रिया का है जहाँ दो सगी जुड़वा बहनों पूजा अर्चना उम्र 10 साल की तालाब में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है मजदूरी करने रामसिंह लोधी अपनी पत्नी भारती अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ पूना में रहता है। रामसिंह की गैर मौजूदगी में परिवार का भरण पोषण कर बच्चियों के दादा भागीरथ खेत में काम कर रहा था उसी वक्त छोटी नातिन आई और बच्चीयों के डूबने की घटना बताई। घटना सुनते ही तालाब पर पहुँचे भागीरथ ने अपनी दोनों नातिनों पूजा, अर्चना को तालाब में डूबता देख दोनों नातिनों को बचाने दौड़ा।मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची 108 सहित पुलिस बल द्वारा दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शी बोलेगुड्डा सुकलाल बोले हमें बच्चियों के तालाब में डूबने की जानकारी लगी और हम लोगों ने तालाब से बच्चियों को निकाला पर तब तक दोनों बच्चियों को सांसे बंद हो चुकी थी फिर हम लोगों ने एंबुलेंस बुला कर अस्पताल भेज दिया।इनका कहना-दो जुड़वा बच्चियों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।कृपाल मार्को, थाना प्रभारी, बक्स्वाहा

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here