
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा में दो युवक मिलकर एक लड़के साथ गाली-गलौज कर रहे थे, जिस पर पास खड़े व्यक्ति ने उन्हें टोक दिया और इसी बात से नाराज होकर गाली-गलौज करने वाले युवकों ने टोकने वाले व्यक्ति को डंडों से पीट दिया। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया है।गनेशपुरा निवासी रामअवतार यादव ने बताया कि गांव का बृजेन्द्र यादव और ओमकार यादव एक लड़के के साथ गाली-गलौज कर रहे थे, जिस पर उसने दोनों को टोक दिया। इसी बात से नाराज होकर बृजेन्द्र और ओमकार ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। रामअवतार ने बताया कि बृजेन्द्र यादव आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और उसके विरुद्ध गढ़ीमलहरा थाने में कई अपराध दर्ज हैं। घटना के बाद रामअवतार ने थाने जाकर शिकायत की और इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल आया, जहां उसका इलाज जारी है।








