Home डेली न्यूज़ पत्रकार माइकल दीक्षित का लम्बी बीमारी के चलते निधन, पत्रकारों में ...

पत्रकार माइकल दीक्षित का लम्बी बीमारी के चलते निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

95
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। नगर के वार्ड क्रमांक 13 के निवासी जाने- माने तेजतर्रार पत्रकार माइकल दीक्षित उफऱ् (राजेश दीक्षित) का लंबी बीमारी के बाद आज शुक्रवार की रात करीब 3 बजे घर पर निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर छा गई, यह दुखद खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया। माइकल करीब 8 माह से बीमार चल रहे थे उनका भोपाल के एक निजी अस्पतालों में उपचार भी हुआ लेकिन बीमारी से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर छा गई है। माइकल दीक्षित जो कई समाचार पत्रों में कार्य कर चुके थे और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे ऐसे में केंसर जैसी भयानक बीमारी ने उन्हें घेर लिया और आखिरकार अपना जीवन असमय ही उन्हें खोना पड़ा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here