Home डेली न्यूज़ जिले भर में निकली जा रहीं अक्षत कलश यात्रा

जिले भर में निकली जा रहीं अक्षत कलश यात्रा

57
0
Jeevan Ayurveda

जिला के अन्य इलाकों में भी रामभक्तों के द्वारा अक्षत कलश यात्राएं निकालकर लोगों को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता दिया जा रहा है। रविवार को जिले के राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम नांद में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के संचालक गोलू यादव ने बताया कि कार्यक्रम के सयोंजक ब्रजेन्द्र यादव थे। कलश यात्रा में शामिल संत समाज, मातृशक्ति, युवा शक्ति, आरएसएस के स्वयंसेवक, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम भ्रमण कर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की। इसी तरह सटई में भी अक्षत कलश यात्रा निकालकर लोगों को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता दिया गया। सटई के बिजारी जू मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया और रैली में शामिल रामभक्तों ने लोगों को अक्षत तथा पत्रक देकर न्यौता दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here