Home डेली न्यूज़ चप्पे पर तैनात रही पुलिस, घोड़ों पर निकले पुलिसकर्मी

चप्पे पर तैनात रही पुलिस, घोड़ों पर निकले पुलिसकर्मी

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर पुलिस ने आयोजन को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जुलूस की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। करीब 1000 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात थे, जबकि वरिष्ठ अधिकारी लगातार जांच करते रहे। पुलिस की एक टुकड़ी घोड़ों पर सवार होकर जुलूस के साथ भी चलते नजर आए।
चौक बाजार में हिंदू समाज के लोगों ने किया स्वागत
जुलूस जब चौक बाजार पहुंचा तो हिंदू समाज के लोगों ने भी कौमी एकता दिखाते हुए जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुस्लिम भाइयों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत करने वाले लोगों ने कहा कि छतरपुर का हिन्दू और मुस्लिम समाज हमेशा से एक दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करते आए हैं और यही कारण है कि हमारा शहर शांति का टापू कहा जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here