Home डेली न्यूज़ आलमपुरा गाँव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

आलमपुरा गाँव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

89
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। जिले की पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत आलमपुरा में एक स्थान स्थान पर गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि अहिरवार मोहल्ले में रामाधीन और राकेश दोनों पुत्र रामदयाल अहिरवार ने पंचायत द्वारा बनाई गई सीसी सड़क पर मुरम और पत्थर डाल दिए हैं, और नाली भी बंद कर दी है जिस कारण से पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है और गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा है, जिससे गंदगी का माहौल बन गया है।
आलमपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में गंदा पानी जमा हो गया है, जिसके चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा, इसी गंदे पानी से उठती दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप लोगों का जीवन और कठिन बना रहा है। कई ग्रामीणों को बीमारियां भी घेर रही हैं। स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं और उनका कहना है कि यदि जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव में बीमारियों का खतरा और बढ़ जाएगा। इस मामले में जब गांव की सरपंच श्रीमती प्रभा यादव के प्रतिनि?धि राजेन्द्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए। पंचायत द्वारा बार-बार संबंधित लोगों को समझाया गया, लेकिन वे नाली खोलने और अवरोध हटाने के लिए तैयार नहीं है। पंचायत ने 29 मई 2025 को तहसीलदार पलेरा और थाना प्रभारी को आवेदन दिया था। इसके बाद भी जब समस्या हल नहीं हुई तो 17 जुलाई 2025 को उपरोक्त व्यक्तियों को पंचायत की ओर से नोटिस जारी किए गए। 25 जुलाई 2025 को इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर टीकमगढ़ को भी आवेदन दिया गया। जनपद पंचायत पलेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गत 1 अगस्त 2025 को तहसीलदार और थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा है, हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई हुई नहीं है। गंदे पानी की निकासी अभी भी पूरी तरह बंद है, और रोजमर्रा की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है। ग्रामीण प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क पर डाली मुरम और पत्थर तथा नाली के अतिक्रमण को हटवाकर पानी की निकासी व्यवस्था बहाल कराई जाए ताकि गांव के लोग फिर से स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में रह सकें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here