Home डेली न्यूज़ निर्वाणा फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने प्राचार्य को बांधी राखी

निर्वाणा फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने प्राचार्य को बांधी राखी

96
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर देरी रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व एक अनूठे और भावपूर्ण अंदाज में मनाया गया। निर्वाणा फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिससे प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश पूरे समुदाय में फैल गया।
महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में निर्वाणा फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने प्राचार्य देवांश भारद्वाज उपाध्याय को प्रेम और श्रद्धा के साथ राखी बांधी। इस अवसर पर स्कूल के ऑफिस स्टाफ प्रभात कुमार यादव (लेखाकार), चंद्रभान विश्वकर्मा, राकेश मिश्रा, राहुल कुशवाहा और अशोक कुमार पाठक ने भी बच्चों से राखी बंधवाई। शिक्षक वर्ग में श्रीमती इंदु सिंह, गणेश सिंह बिसेन, अभिषेक खरे, श्रीकांत तोलानी, कुलदीप खरे, अमित गुप्ता, इंद्रेश चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा और राहुल खरे ने भी दिव्यांग बच्चों के स्नेह को स्वीकार करते हुए राखी बंधवाई। यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक समावेशन और अपनत्व का प्रतीक बना। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, स्नेह और एकता की भावना छाई रही, जिसने सभी के दिलों को छू लिया और रक्षाबंधन को और भी यादगार बना दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here