Home डेली न्यूज़ पलेरा में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से रखी गई गुमटियों को...

पलेरा में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से रखी गई गुमटियों को हटाने सीएमओ के नाम सौपा ज्ञापन

162
0
Jeevan Ayurveda

पलेरा।। नगर परिषद अंतर्गत आने वाली वार्ड क्रमांक 13 में सुनियोजित तरीके से किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर भाजपा नेता एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय अहिरवार उर्फ संजू बाबा ने बीते सोमवार को सीएमओ शिवि उपाध्याय के नाम ज्ञापन सौपा है। बताया गया है कि नगर में लंबे समय से नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाने में भाई-भतीजावाद व दोगली नीति अपनाई गई , और अंततः अंजाम वही ढाक के तीन पात। बरसात के समय में वार्ड के रहवासियों के मकान से जल निकासी की व्यवस्थाओं को लेकर लोक सेवा केंद्र भवन के पास शासकीय भूमि पर रखी गई गुमटियां बारिश के पानी की निकासी के लिए वार्ड वाशिंदों के लिए समस्या बनी हुई है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय अहिरवार उर्फ संजू बाबा ने कई दफा इस मामले को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। लेकिन नगर परिषद के द्वारा इस पूरे मामले में अब तक कोई कार्यवाही न किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय अहिरवार उर्फ संजू बाबा का आरोप है कि इस विरोधाभाषी कार्यप्रणाली को लेकर अब नगर परिषद सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में लगातार शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण मामले में नियमानुसार और न्यायसंगत कार्यवाही की जानी चाहिए थी, किन्तु पार्षद प्रतिनिधि होने के नाते शिकायत के बावजूद भी लोक सेवा केंद्र के पास शासकीय भूमि पर अवैध रखी गई गुमटियों को हटाने की किसी में हिम्मत नहीं है। ऐसे में आखिर नगर परिषद के कर्मचारी किस राजनीतिक रसूख के आगे डरे सहमे अधिकारी मात्र खानापूर्ति के लिए अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में गरीबों को निशाना बना रहे है। संजय ने इस पूरे मामले में शिकायती आवेदन पत्र देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here