छतरपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष स्वाति राय और हरकुंवर अहिरवार के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने नियमितीकरण और पोषण आहार वितरण में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
महावीर मंदिर मोटे से रैली की शुरुआत करते हुए प्रदर्शनकारी छत्रसाल चौराहा और आकाशवाणी तिराहा होते हुए नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पोषण आहार वितरण के दौरान फेस कैप्चरिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय पर पोषण आहार वितरित नहीं हो पा रहा है, जिससे हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी नियमितीकरण की मांग को दोहराते हुए कहा कि वे लंबे समय से सेवा दे रही हैं, इसके बावजूद उन्हें स्थाई नहीं किया गया है। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
Home डेली न्यूज़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, नियमितीकरण और तकनीकी समस्याओं के समाधान की...









