Home डेली न्यूज़ भगवाँ में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भगवाँ में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

50
0
Jeevan Ayurveda

भगवाँ। नगर के अहिंसा पब्लिक स्कूल में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री के रेडियो प्रसारण के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योगासनों का अभ्यास किया गया।
प्राचार्या रश्मि जैन और शिक्षकों ने योग के शारीरिक-मानसिक लाभ बताए। योग शिक्षिका अनीता जैन के निर्देशन में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने योग किया। कार्यक्रम में लघु नाटक, भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी और नारा लेखन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विशेष अतिथि रविंद्र जैन, संदीप असाटी, रूपेंद्र पाल, बॉबी अली, लालू रैकवार, मयंक जैन और शिवम वर्मा ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। शिक्षक मुकेश जैन, राकेश सेन और सतेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही। संचालक रजनीश कुमार जैन ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताते हुए सभी का आभार जताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here