Home डेली न्यूज़ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा महंत श्री श्री 108 श्री किशोरदास जू महाराज का...

उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा महंत श्री श्री 108 श्री किशोरदास जू महाराज का अवतरण दिवस

66
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। बुंदेलखंड की तपोभूमि, संतों की धरती बकस्वाहा में अनेक महान संतों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपनी साधना और तप से देश ही नहीं, विदेशों तक में ख्याति प्राप्त की है। ऐसे ही प्रसिद्ध रसिकाचार्य सागर जिले के खटोरा गांव में जन्मे महंत श्री श्री 108 किशोरदास देव जू महाराज का अवतरण दिवस 29 मई को सिद्ध क्षेत्र पड़रिया धाम में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर वृंदावन से आए बृजवासियों द्वारा फूल बंगला का बनाया जाएगा 29 मई को ब्रह्म मुहूर्त (प्रात: 4 बजे) से फूल बंगला निर्माण का कार्य शुरू होगा, जिसके पश्चात प्रात: 6 बजे महाराज श्री का अभिषेक सम्पन्न किया जाएगा।
गौ माता के पूजन के पश्चात ठाकुर जी की सेवा में मंगला आरती की जाएगी। मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र पड़रिया धाम में श्री बांके बिहारी मंदिर को भी फूलों से सजाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में स्थित श्री गोरेलाल कुंज के महंत श्री श्री 108 श्री किशोरदास जू महाराज के दर्शन करने और उनके चरणों में उपस्थित होने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होगा। साथ ही विभिन्न स्थानों से आए संतों का संगम भी इस आयोजन की विशेषता रहेगा।
15 वर्ष की आयु में लिया था सन्यास
पूज्य महंत श्रीश्री108 श्री किशोरदास देव जू महाराज का जन्म ग्राम खटोरा, जिला सागर में हुआ था। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने सन्यास ग्रहण कर लिया था। श्री हरिदास परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने न केवल बुंदेलखंड बल्कि देश के कोने-कोने में लाखों श्रद्धालुओं के हृदय में अपनी जगह बनाई। कम उम्र में ही कठिन तप-साधना कर वे वृंदावन स्थित श्री गोरेलाल कुंज के श्रीमहंत बने।
26 से 29 मई तक भक्तमाल कथा का आयोजन श्री धाम पड़रिया में
अवतरण दिवस समारोह के अंतर्गत 26 मई से 29 मई तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक महाराज श्री के श्रीमुख से भक्तमाल कथा का आयोजन हो रहा है। इस कथा के माध्यम से भक्तों को बताया जा रहा है कि सच्ची भक्ति के आगे भगवान भी भक्त के अधीन हो जाते हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here