
छतरपुर। लघु उद्योग भारती की छतरपुर और हरपालपुर इकाइयों का मंगलवार को पुनर्गठन किया गया। छतरपुर इकाई में गिरीश कुमार दुबे (खजुराहो आयुर्वैदिक फार्मेसी) को पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लक्ष्मण विश्वकर्मा (विश्वकर्मा फर्नीचर उद्योग) को सचिव, दिवाकर गुप्ता (एसकेडीके इंडस्ट्रीज) को कोषाध्यक्ष और गोविंद चौरसिया (हर्ष इंडस्ट्रीज) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरपालपुर इकाई में रवि साहू को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों अमित मल्होत्रा, संजय चौरसिया, आशीष अवस्थी, लल्लन घोष, ज्योति प्रकाश शुक्ला, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनोज अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, असीस अग्रवाल और राजू अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। उद्यमियों ने नई कार्यकारिणी से लघु उद्योगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई। यह पुनर्गठन लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों को मजबूत करने और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









