Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को 48 घंटे...

टीकमगढ़ में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तारफरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जल्दी होंगे गिरफ्त में

82
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। थाना चंदेरा अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जेवर में खदान धसकने से हुई एक की मौत के बाद पुलिस ने 47 नामजद एवं बड़ी संख्या में अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीते रोज दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी चंदेरा नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस टीम फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संख्या भी कम नहीं है। पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि फरियादी भजनलाल अहिरवार में रिपोर्ट किया कि 06 मई 2025 को रात करीब 7 बजे गाँव का शिब्बू यादव अपनें ट्रैक्टर से सरकारी जमीन से बालू निकालने के लिये मजदूरी के लिये उसके लङक़े आकाश को ले गया था, जो शिब्बू यादव और सत्येन्द्र यादव ने आकाश अहिरवार को करार के अन्दर से बालू निकालनें के लिये कहा, जो ढड़ान अचानक से गिर गई ढड़ान के ऊपर सत्येन्द्र यादव, शिब्बू यादव, रघुवीर यादव, जितेन्द्र यादव टार्च दिखा रहे थे, जो खदान धसकनें से आकाश अहिरवार खदान की मिट्टी में दब गया, जो मेरा लङक़ा आकाश झाँसी मेडीकल कालेज में इलाज के दौरान खत्म हो गया। बताया गया है कि सत्येन्द्र यादव, शिब्बू यादव, रघुवीर यादव, जीतेन्द्र यादव नें मेरे लङके आकाश को खदान के अन्दर मिट्टी खोदनें (बालू) यह जानते हुये भेजा था, कि खदान की करार गिरनें से मृत्यु हो सकती है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/25 धारा 105, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतृ खटीक द्वारा थाना चंदेरा एवं चौकी जेवर के स्टाफ की मदद से प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु टीमें गठित की गई, जो आरोपी सत्येन्द्र पिता रघुवीर यादव, शिब्बू उर्फ शिव कुमार पिता रमेश यादव निवासियान ग्राम जेवर गिरफ्तार किये गये। उक्त कार्यवाही में उनि दयाराम चक्रवर्ती, सउनि करन सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश शर्मा, शकील, आरक्षक राज कुमार, सुनील, धीरेन्द्र, योगेन्द्र, गणेश, वीरन, अरुण, हृदेश, मोहित, रूपेश, भारतेन्द्र, राजेश, राहुल टिकरया, महिला आरक्षक अंकिता, सुनीता, महिला आरक्षक रुचि, आरक्षक जितेन्द्र, सैनिक किशोरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here