Home डेली न्यूज़ सीएम राइज मॉडल स्कूल में हुआ स्टेप बैक मनन कार्यशाला का आयोजन

सीएम राइज मॉडल स्कूल में हुआ स्टेप बैक मनन कार्यशाला का आयोजन

46
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर। राजनगर के सीएम राइज शासकीय मॉडल स्कूल में मंगलवार को सभा कक्ष में प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया की अध्यक्षता में ‘स्टेप बैक मनन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के समस्त शिक्षकीय स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ढाई घंटे की इस कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कला, कौशल, शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों और लक्ष्य निर्धारण पर चर्चा की गई। स्कूल लीडर्स जे.के. खलको और प्रमोद कुमार तिवारी ने गतिविधियों का विवेचन किया, जबकि प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया ने मार्गदर्शक प्रस्तावना दी। कार्यशाला का संचालन शैक्षणिक व्यवस्था प्रभारी अनुभा नामदेव और अकादमिक प्रभारी नवीन कुमार पटेल ने किया। समापन सत्र में शिक्षकों की शैक्षिक समस्याओं का निराकरण और प्राचार्य के उद्बोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here