
टीकमगढ़। इस समय देश भर में साईबर क्राईम के माध्यम से लोगों को ठगने और ब्लैक मेल करने जैसे मामले सामने आने लगे हैं। अंजान व्यक्ति के काल अटैंड न करने और फोन के दौरान सावधानी बरतने के लिए लोगों को पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है। साईबर क्राईम से बचने के लिए लोगों को सावधानी और सतर्कता जरूरी है। विदेशी फोन की जानकारी संबन्धित थाना क्षेत्रों में देने और किसी प्रकार की अंजान व्यक्तियों से बात न करने की भी सलाह दी जा रही है। आज यहां चंदेरा थाना क्षेत्र में बाईक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। नागरिकों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। बताया गया है कि थाना चंदेरा पुलिस द्वारा सायबर अपराधों के संबंध में बाईक रैली निकालकर आम लोगों को जागरूक किया। यह बाईक रैली कस्वाई इलाके के अलावा आसपास के ग्रामों से होकर भी निकाली गई। रैली में थाना प्रभारी नीतू खटीक सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे 01 फरवरी 25 से 11 फरवरी 25 सेफ क्लिक; सायबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कस्वा चंदेरा में सायबर अपराध जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया। रैली में थाना चंदेरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से कस्वा चंदेरा, क्षेत्र चैनपुरा, गंज मोहल्ला, कछियागुङा, ग्राम पैतपुरा में वाहन रैली के माध्यम से सायबर अपराध के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें थाना प्रभारी उनि नीतू खटीक, चौकी प्रभारी सउनि रामपाल सिंह परिहार, सउनि करन सिंह, प्रधान आरक्षक घन श्याम दास, आरक्षक गणेश, वीरन, दिनेश, योगेन्द्र, राजेश, जितेन्द्र, कपिल, अरविन्द, महिला आरक्षक रुचि, अंकिता, सुनीता उपस्थित रहे। इस संबन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में दिनांक 01 फरवरी 25 से 11 फरवरी 25 तक साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान ’सेफ क्लिक’ चलाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु आज से 11 दिवसीय संचालित (सेफ क्लिक अभियान) में कार्ययोजना अनुसार कार्यक्रम आरंभ किए गए है। जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम को सफल बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सेफ क्लिक के दौरान होंगे अनेक कार्यक्रम-
थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में एक से 11 फरवरी 2025 तक साइबर अपराध की जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान ’सेफ क्लिक’ चलाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। अभियान अंतर्गत कार्ययोजना बनाकर जिलों में रैली, कार्यशालायें, स्लोगन, चित्रकला, निबंध, प्रतियोगितायें, नुक्कड़ नाटक, हाट, बाज़ारो माल, साइबर जागरूकता पम्पलेट वितरण ,अधिकारयों,साइबर एक्सपर्ट, की बाईट, साइबर जागरूकता, एनीमेशन, विडिओ का प्रचार प्रसार आदि के द्वारा साइबर साइबर अपराध क्या हैं तथा इनसे कैसे बचा जा सकता की जानकारी देना हैं यह जानकारी होने पर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता हैं।








