
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौनी में शुक्रवार की सुबह करकीब 9 बजे खेत में काम करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया गया है कि दौनी निवासी जगन्नाथ पुत्र श्याम सुंदर यादव उम्र 48 साल खेतों की सिंचाई करने गया था। जैसे ही उसने पंप चलाने का प्रयास किया, वैसे ही उसका करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।








