Home डेली न्यूज़ सीआरपीएफ के ट्रेनिंग लेकर लौटे जवान का गांव में हुआ स्वागत

सीआरपीएफ के ट्रेनिंग लेकर लौटे जवान का गांव में हुआ स्वागत

24
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम छायन निवासी 24 वर्षीय रामअवतार पुत्र काशीराम लोधी शुक्रवार को जैसे ही सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरी कर अपने गांव लौटे तो गांव वालों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया। गांव के बाहर से डीजे पर देशभक्ति के गीत बजाते हुए उन्हें घर तक ले जाया गया। बता दें कि रामअवतार का चयन सीआरपीएफ में हुआ है, जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने पूरी कर ली है। उनकी सफलता पर जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी, कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार, बाजना सरपंच प्रतिनिधि भागवती-मुन्ना शुक्ला, सरपंच जीवन लोधी, बृजेश लोधी, दशरथ लोधी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं उनके पिता काशीराम लोधी ने बताया कि रामअवतार उनका इकलौता पुत्र है, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाया-लिखाया। आज उसकी सफलता पर परिवार को गर्व की अनुभूती हो रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here