Home डेली न्यूज़ युवाओं द्वारा पौधा भेंट कर लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग

युवाओं द्वारा पौधा भेंट कर लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग

53
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। बुधवार को युवाओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को एक-एक पौधा भेंट कर लवकुशनगर को जिला बनाने की चर्चा की गई साथ ही पर्यावरण संक्षरण का संदेश भी दिया गया। युवाओं ने बताया कि वास्तव में अनुविभाग बहुत बड़ा और विस्तृत क्षेत्रफल व जनसंख्या वाला है। यहाँ लगभग पिछले दो दशक से लवकुशनगर को जिले बनाने की मांग की जा रही है जो सार्थक भी है। आने वाले समय में शासन स्तर पर उचित प्रयास किये जायेंगे साथ ही पत्राचार के माध्यम से उच्च स्तर पर जिले की मांग करेंगे। युवा नेता मुरली और नितिन रिछारिया ने बताया कि आज हमने अनुविभागीय अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को जिला लवकुशनगर मुहिम के तहत एक-एक पौधा दिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here