Home डेली न्यूज़ कुर्राहा में युवक की संदिग्ध मौत

कुर्राहा में युवक की संदिग्ध मौत

28
0
Jeevan Ayurveda

परिजन बोले- लगाई है फांसी, गले पर नहीं मिले निशान

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बीती रात युवक को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फांसी लगाए जाने की बात कही है लेकिन युवक के गले पर फांसी जैसे निशान नहीं मिले हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे कुर्राहा निवासी कैलाश नाथ पुत्र वीरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 37 वर्ष को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कैलाश नाथ के परिजनों ने फांसी लगाए जाने की बात कही थी लेकिन चिकित्सकों को उसके गले पर फांसी जैसे निशान नहीं मिले हैं, साथ ही परिजन फांसी लगाए जाने का कारण भी नहीं बता सके। बताया गया है कि मृतक गले में चेन का निशान मिला है तथा उसने जो पैंट पहनी थी वह घुटनों तक गीली थी। उल्लेखनीय है कि मृतक कैलाश नाथ गांव में निजी क्लीनिक संचालित करता था।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here