Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से नदी में गिरी बाइक

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से नदी में गिरी बाइक

26
0
Jeevan Ayurveda

एक युवक की मौत, दूसरी बाइक के तीन लोग घायल

छतरपुर। एक ट्रैक्टर चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए न केवल एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी बल्कि बगल में जा रही दूसरी बाइक को भी कट मार दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार के तीन लोग खाई में गिर गए जबकि दूसरी बाइक के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के संबंध में ओरछा रोड थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने विवेचना शुरू की है। उधर टक्कर मार कर ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धमोरा के पास उर्मिल नदी की पुलिया में क्रॉसिंग के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो भाई को में सवार लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि देवपुर निवासी सचिन यादव पुत्र रमेश यादव 25 वर्ष बाल कटवाने धमोरा आया था। बाल कटवाकर वापस घर जाने के दौरान उसकी बाइक को पीछे से ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि युवक बाइक सहित नदी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उधर ट्रैक्टर के समीप से गुजर रहे तीन बाइक सवारों को भी ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कट मार दिया जिससे उनकी बाइक खाई में गिर गई । इस हादसे में छतरपुर निवासी समीर, अरमान और मुस्तफा घायल हुए हैं। यह तीनों युवक छतरपुर से किसी कार्य से नौगांव जा रहे थे। मृतक सचिन का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here