
छतरपुर। गत रोज छतरपुर के प्रवास पर रहे टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार को छतरपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पहारिया ने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहारा के भुगतान, रोजगार बहाली और पोर्टलों से सम्बंधित समस्याओं का उल्लेख है। ज्ञापन लेकर सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया है कि वे दिल्ली पहुंचते ही समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।









